फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader murder

भाजपा के मंडल अध्यक्ष की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Tue, 12 May 2020 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP leader murder
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की मंगलवार दोपहर बुधुआ नगला के ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। जबकि पूर्व बूथ अध्यक्ष को पीटकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर रुखाड़ा उर्फ बमनपुरा निवासी कृष्णपाल (50) पुत्र नत्थूलाल भाजपा में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष थे। परिवार वालों के मुताबिक उनके पड़ोस के पूर्व बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार का नजदीकी गांव बुधुआ नगला के यादवों से स्प्रे मशीन को लेकर रविवार दोपहर विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। आरोप है कि तब बुधुआ नगला के लोगों ने कहा था कि वह अहमद नगर रुखाड़ा के लोगों को जान से मार देंगे। मंगलवार दोपहर अनिल अपनी बाइक से उसावां जा रहे थे। तभी बुधुआ नगला के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर लाठी-डंडे से पीट दिया। फिर उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल भी अपनी बाइक से उसावां स्वास्थ्य केंद्र आए थे। दोपहर बाद गांव लौटते समय आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया। फिर उन्हें पकड़कर खेतों में ले गए, जहां लाठी-डंडे से उनको जमकर पीटा, जिससे कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में गांव वालों की मदद से पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने देर शाम मंडल अध्यक्ष के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed