फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP declare candidates on caste equations basis in Shahjahanpur

Shahjahanpur: नगर पालिका की तीन सीटों पर भाजपा ने जातीय समीकरणों को बनाया आधार, इन्हें दिया टिकट

Mon, 24 Apr 2023 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 12:36 PM IST
सार

भाजपा ने रविवार को शाहजहांपुर की तीनों नगर पालिका सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। तीनों सीटों पर प्रत्याशी चयन में भाजपा ने जातीय समीकरण को आधार बनाया है। 

विज्ञापन
BJP declare candidates on caste equations basis in Shahjahanpur
पुवायां से संजय गुप्ता, जलालाबाद से मनमोहन और तिलहर से निर्मला गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नामांकन की आखिरी तारीख से ऐन पहले भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में अनारक्षित पुवायां सीट से संजय गुप्ता को टिकट मिला है। संजय गुप्ता पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता को हराकर चुनाव जीते थे। 

विज्ञापन


वहीं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित तिलहर सीट से कई दावेदारों को दरकिनार कर हुए निर्मला गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। जलालाबाद अनारक्षित सीट से मनमोहन द्विवेदी को मैदान में उतारा है। टिकट फाइनल होते ही भाजपाइयों ने नामांकन की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को सभी प्रत्याशी नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

निवर्तमान चेयरमैन संजय पर जताया भरोसा

भाजपा ने नगर पालिका पुवायां अनारक्षित सीट से अध्यक्ष पद के लिए संजय गुप्ता को टिकट दिया है। बीकॉम, एलएलबी तक शिक्षित 55 वर्षीय संजय गुप्ता लगातार दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत कर पिछले दस वर्ष से पुवायां के चेयरमैन हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में उन्होंने वर्तमान एमएलसी और तब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े डॉ. सुधीर गुप्ता को पराजित किया था। इस बार भाजपा से टिकट पाने के लिए पुवायां में कई दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला था, इसमें संजय गुप्ता ने बाजी मार ली।

जलालाबाद से मनमोहन प्रत्याशी घोषित 

लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने नगर पालिका परिसद जलालाबाद से अध्यक्ष पद के लिए मनमोहन द्विवेदी उर्फ गोपाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नगर के मोहल्ला खेड़ा (परशुरामपुरी) निवासी मनमोहन द्विवेदी इस वार्ड से लगातार तीन बार सभासद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने पर उनकी पत्नी इंद्रेश द्विवेदी विजयी हुईं। मनमोहन लगातार चार बार क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस के समर्थक रहे करीब 55 वर्षीय मनमोहन द्विवेदी स्नातक हैं। वह जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी में आए थे। 

UP Nikay Chunav: ऐन वक्त पर अर्चना हुईं भाजपाई, शाहजहांपुर में अब माला राठौर होंगी सपा की मेयर प्रत्याशी

घरेलू महिला हैं तिलहर से प्रत्याशी घोषित निर्मला

पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित तिलहर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने मोहल्ला निजामगंज निवासी राइस मिलर कमलेश गुप्ता उर्फ पप्पू की पत्नी निर्मला गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। 55 वर्षीय निर्मला गुप्ता गृहिणी हैं और कक्षा आठ तक पढ़ी हैं। 

निर्मला के बेटे मोहित गुप्ता भाजपा के नगर मंत्री हैं। वह सभासद भी रह चुके हैं। पति कमलेश गुप्ता सामान्य वर्ग से हैं, जबकि निर्मला गुप्ता पिछड़ा वर्ग से हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष और गत निकाय चुनाव में चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुके राजीव राठौर, भाजपा नेता अरुण यादव चैनू, सविता वर्मा की दावेदारी को दरकिनार कर निर्मला को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed