फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP Braj area office in-charge dies in road accident

Bareilly News: उज्जैन से लौटे वक्त हुए सड़क हादसे में भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी की मौत

Mon, 11 Mar 2024 07:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 07:09 AM IST
सार

बरेली के सिद्धार्थनगर निवासी संजीव भारद्वाज भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी थे। वह शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
BJP Braj area office in-charge dies in road accident
संजीव भारद्वाज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन (मध्य प्रदेश) से दर्शन कर आगरा लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार टायर फटने से पलट गई। हादसे में ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी संजीव भारद्वाज (45) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। संजीव का शव देर रात उनके घर बरेली लाया गया। सोमवार को सिटी श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


बरेली के सिद्धार्थनगर निवासी संजीव भारद्वाज भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी थे। वह पांच साल से आगरा स्थित कार्यालय में ही रह रहे थे। शुक्रवार को वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गए थे। उनके साथ वार्ड-55 शाहदरा के पार्षद विजय वर्मा, कार्यालय के ही शैलेंद्र, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकुल, कार्यकर्ता विकास, पूर्व पार्षद सरवन कश्यप, पुष्पेंद्र कुमार भी थे।
विज्ञापन


गुना जिले में हुआ हादसा 
विजय वर्मा ने बताया कि रात 10 बजे सभी लोग आगरा के लिए चले थे। गाड़ी शैलेंद्र चला रहे थे। गुना जिले में पार्वती नदी से पहले रविवार सुबह पांच बजे कार का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे कार ने पलटे खाए। 6-7 बार पलटने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव और सरवन कार से बाहर जाकर गिरे। इनमें संजीव की मौत हो गई। बाकी घायल हो गए। सीट बेल्ट लगी होने से पार्षद विजय वर्मा बच गए। मध्य प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम ने घायलों का हाल भी जाना। सभी को इलाज के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिक्षिका हैं पत्नी
संजीव मूल रूप से बदायूं जिले के दातागंज के निवासी थे। मिनी बाइपास किनारे कॉलोनी में उन्होंने घर बना लिया था। उनकी पत्नी बेसिक शिक्षक हैं। उनकी आठ साल की बेटी है। संजीव विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री भी रहे थे। बरेली कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की थी। वह छात्र नेता भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed