फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP a party of liars, race to become the biggest liar among its leaders: Rajbhar

भाजपा झूठों की पार्टी, उसके नेताओं में सबसे बड़ा झूठा बनने की रेस : राजभर

Thu, 30 Dec 2021 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP a party of liars, race to become the biggest liar among its leaders: Rajbhar
प्रेसवार्ता करते राजभर।
सपा और सुभासपा ने रामगंगा चौकी के पीछे मैदान में की साझा सभा
विज्ञापन

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, हमने बदायूं के लिए फोरलेन रोड बना दी, भाजपा लालफाटक पर ओवरब्रिज नहीं बना सकी
बरेली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को झूठों की पार्टी बताया। कहा, उसके नेताओं में सबसे बड़ा झूठा बनने की रेस लगी हुई है। प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं तो मुख्यमंत्री उससे बड़ा झूठ बोलते हैं फिर गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष और बड़ा झूठा बोलते हैं।
राजभर बुधवार को रामगंगा पुलिस चौकी के पीछे मैदान में सपा और सुभासपा के कश्यप पाल प्रजापति के साझा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन चुका है। सुभासपा और सपा के गठबंधन ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प ले लिया है। तीन महीने के अंदर इस सरकार को हटाना है और प्रदेश को मोदी-योगी से छुटकारा दिलाना है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बरेली के विकास का पहिया रुक गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार भी बरेली को विकास के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ा सकी। शहर का लालफाटक पुल अब तक ये लोग नहीं बना सकें हैं तो और इनसे उम्मीद ही क्या की जा सकती है। कानपुर मेट्रो अखिलेश सरकार का प्रोजेक्ट है, लेकिन उसे भी योगी आदित्य नाथ अपनी सरकार का बता रहे हैं। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक सुल्तान बेग, रविंद्र यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, संजीव प्रजापति, राकेश प्रजापति, विशाल कश्यप, शिवम कश्यप, अवधेश कश्यप, बबलू पाल आदि मौजूद रहे।


भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो तीन हजार में मिलेगा गैस सिलिंडर
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सम्मेलन से पहले पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉंन्फ्रेंस की। कहा, भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो घरेलू गैस सिलिंडर तीन हजार रुपये में मिलेगा। दाल तीन सौ रुपये और सरसों तेल पांच सौ रुपये किलो बिकेगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने नारा दिया है कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लेकिन उनके कार्यक्रम में लड़कियां नहीं छोटी-छोटी बच्चियां दिखती है। जिनका वोट ही नहीं है तो वे लड़ कैसे सकती हैं। बसपा खत्म हो चुकी है। उसके पास कोई जनाधार नहीं है। अगले चुनाव में सपा सरकार बनाएगी। छुट्टा पशुओं से परेशान किसान ही भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed