फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bishop entered Konrad, beat the teacher, threw her on the ground, grabbed her hair and dragged her

छठी की छात्रा को दुकान में बंद करकिया दुष्कर्म

Wed, 08 Dec 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bishop entered Konrad, beat the teacher, threw her on the ground, grabbed her hair and dragged her
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
नशीला इंजेक्शन देकर किया बेहोश, पुलिस और परिजन ने छुड़ाया
विज्ञापन

भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई और दुकान में की तोड़फोड़
बरेली। बारादरी के पुराना शहर में कोचिंग पढ़कर लौट रही कक्षा छह की छात्रा को एक किशोर ने अपने मेडिकल स्टोर में बुलाकर बंद कर लिया और बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंचे छात्रा के परिजन और पुलिस ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। घटना से आक्रोशित छात्रा के परिवार वालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसके मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
घटना मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे की है। कक्षा छह में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। पुराना शहर में रास्ते में पड़ने वाले एक मेडिकल स्टोर पर बैठे 17 वर्षीय किशोर ने उसे आवाज देकर दुकान के अंदर बुलाया और शटर बंद कर लिया। मेडिकल स्टोर का शटर बंद देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने शटर खुलवाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने नहीं खोला।
विज्ञापन

शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसके परिवार वाले भी ढूंढते हुए वहां पहुंच गए। जब उन्हें बेटी के मेडिकल स्टोर में बंद होने की जानकारी हुई तो वे भी शटर खुलवाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने बमुश्किल शटर खुलवाया तो अंदर छात्रा बेहोशी की हालत में अर्द्धनग्न पड़ी मिली। छात्रा की यह हालत देखकर गुस्साए परिजन ने आरोपी की पिटाई कर दी। दुकान में भी तोड़फोड़ की। जैसे-तैसे पुलिस उसे बचाकर थाने ले गई। इधर, छात्रा को परिजन थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक दुकान में कैद रही छात्रा
परिवार वालों का आरोप है कि छात्रा को आरोपी ने करीब डेढ़ घंटे तक दुकान में कैद रखा। वे लोग काफी देर तक शटर खुलवाने का प्रयास करते रहे।इस बीच आरोपी की मां और भाई भी वहां पहुंच गए। वे छात्रा को मुक्त कराने के बजाय उसके परिजन को धमकाने लगे। आरोपी के भाई ने छात्रा के भाई के साथ मारपीट भी की। होश में आने के बाद भी छात्रा गहरे सदमे में है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को बुधवार को किशोर कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

मोहल्ले की अन्य लड़कियों को भी छेड़ने का आरोप
घटना के बाद मोहल्ले के तमाम लोग थाना बारादरी पहुंच गए। घटना पर आक्रोश जताते हुए उन लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन लोगों ने कहा कि पहले भी आरोपी मोहल्ले की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता कर चुका है। मगर बदनामी के डर से किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed