{"_id":"68eebeecda56158fe7079b63","slug":"bishop-conrad-kent-emerged-victorious-in-the-boys-category-and-st-maria-in-the-girls-category-bareilly-news-c-4-vns1074-746061-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालक वर्ग में बिशप काॅनराड कैंट, बालिका वर्ग में सेंट मारिया बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालक वर्ग में बिशप काॅनराड कैंट, बालिका वर्ग में सेंट मारिया बना विजेता
विज्ञापन
आईएसए की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
बरेली। बिशप काॅनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन (आईएसए) की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। इसमें बालक वर्ग में फाइनल में बिशप काॅनराड कैंट ने डीपीएस को चार गोल से पछाड़कर अंतर विद्यालयीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की है। बालिका वर्ग में सेंट मारिया ने बिशप कॉनराड कैंट को आठ गोल से पछाड़कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच से पहले हुए सेमीफाइनल में बालिका वर्ग में बिशप कैंट ने दो गोल से बेदी इंटरनेशनल स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेंट मारिया स्कूल ने राधा माधव पब्लिक स्कूल की टीम को चार गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग में डीपीएस ने विद्या वर्ल्ड को 28 गोल से एक तरफा मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। बिशप कैंट ने आरएमपीएस को 11 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रेसिडेंट निर्भय बेनीवाल ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य के इग्नेशियस, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद