फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bilal used to implicate girls by presenting himself as Raisjade

खुद को रईसजादे के तौर पर पेश कर लड़कियां फंसाता था बिलाल

Thu, 22 Oct 2020 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bilal used to implicate girls by presenting himself as Raisjade
कार पर बैठा बिलाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दोस्तों की महंगी बाइक और कार से घूमना, हुक्का बार में जाना था शगल
विज्ञापन

फेसबुक पर बिलाल खुद को शिकारी लड़का और उसका साथी लिखता है वीआईपी गुंडा

बरेली। किला थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय की लड़की को ले जाने का आरोपी बिलाल घोसी फेसबुक पर खुद को रईसजादे के तौर पर पेश करता था। महंगी बाइक और कारों के साथ फेसबुक पर उसके तमाम फोटो हैं। उसके दोस्त भी उसकी ही तर्ज पर हनक दिखाते थे। फेसबुक पर बिलाल खुद को शिकारी लड़का तो उसका दोस्त खुद को वीआईपी गुंडा लिखता है।

किला थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर ले जाने वाले बिलाल की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अब बिलाल के बारे में कई हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। बिलाल हाथ में कलावा बांधता था। माथे पर टीका भी लगाता था। उसका एक फोटो भी सोशल साइट्स पर वायरल हुआ है, जिसमें उसके माथे पर टीका लगा है। आठवीं फेल बिलाल दूध-दही बेचने का काम करता था, लेकिन रहन-सहन में रईसी दिखाने का उसे शौक था। एक नामी लस्सी वाले का बेटा बिलाल का दोस्त है। वह बिलाल को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में घुमाता था। अक्सर बिलाल अकेले भी कार ले जाता था। इसके अलावा महंगी बाइक पर भी दोनों साथ घूमते थे। हुक्का बार भी जाते थे। बिलाल फेसबुक पर खुद को शिकारी लड़का और उसका दोस्त वीआईपी गुंडा लिखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed