{"_id":"6918efa660db1f8d160af7f3","slug":"bikes-collided-head-on-killing-both-riders-bareilly-news-c-4-vns1074-767323-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आमने-सामने भिड़ीं बाइक, दोनों बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आमने-सामने भिड़ीं बाइक, दोनों बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। गांव में ही खाद लेने जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
भगवतीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अमित गांव में रहकर किराना की दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर वह गांव में ही सहकारी समिति पर खाद लेने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भगवतीपुर मंदिर के पास पहुंची, सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में नवाबगंज थाने के गांव अलहिया निवासी 30 वर्षीय देवेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान ने अमित व देवेश दोनों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद