फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike-riding youths beat up home guards and tore their uniforms, report filed

Bareilly News: बाइक सवार युवकों ने होमगार्डों की पिटाई कर वर्दी फाड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 May 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding youths beat up home guards and tore their uniforms, report filed
उल्टी दिशा में बाइक दौड़ाने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने दो होमगार्डों की पिटाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी। बिथरी चैनपुर थाने में फरीदपुर निवासी दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भुता के मुड़िया जगरूप गांव निवासी तुलसीराम होमगार्ड हैं और उनकी तैनाती बिथरी चैनपुर थाने में है। उन्होंने थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को बताया कि बुधवार को वह और साथी होमगार्ड पंकज की ड्यूटी नवदिया झादा चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के पास लगी थी। ड्यूटी के दौरान उल्टी दिशा से आ रहे दो बाइक सवारों को उन्होंने टोका तो वह झगड़ा करने लगे। अभद्रता का विरोध करने पर दोनों ने पीटकर वर्दी फाड़ दी। सरकारी काम में बाधा डाली। पूछने पर दोनों ने अपने नाम फरीदपुर हैंडल पुलिया निवासी तौहीद व आमिर बताया। होमगार्ड की तहरीर पर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed