{"_id":"685955388f9f9310810f6c05","slug":"bike-riders-kidnapped-12-year-old-girl-and-tried-to-misdeeds-her-in-bareilly-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 12 साल की मूकबधिर लड़की को उठा ले गए बाइक सवार, दुष्कर्म की कोशिश, इस हाल में मिली पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12 साल की मूकबधिर लड़की को उठा ले गए बाइक सवार, दुष्कर्म की कोशिश, इस हाल में मिली पीड़िता
Mon, 23 Jun 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:53 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाश 12 साल की मूकबधिर बच्ची को उठा ले गए। उससे दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Freepik/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मूकबधिर बच्ची को बाइक सवार उठा ले गए। बाइक सवारों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। चार घंटे बाद बच्ची एक गांव के पास बदहवास हालत में मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर खरोंच के निशान थे। बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना हाफिजगंज के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी मूकबधिर है। वह रविवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास खेत में शौच करने को गई थी, जहां से उनकी पुत्री को बाइक सवार दो नकाबपोश लोग जबरन बैठाकर ले गए। काफी देर हो जाने के बाद जब उनकी पुत्री घर वापस नहीं आई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। चार घंटे बाद उनकी पुत्री गांव बंजरिया के समीप खेत में मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बदायूं में आग से तबाही का मंजर: नुमाइश मेले में 24 दुकानें जलीं... तीन दुकानदार झुलसे, फूट-फूटकर रोए पीड़ित
विज्ञापन
शरीर पर खरोंच के निशान
पिता ने बताया कि पुत्री के शरीर पर जगह-जगह खरोंच के निशान हैं। उसको अगवा कर ले जाने वालों उसके कपड़े फाड़ दिए थे। उससे दुष्कर्म की कोशिश की गई। लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी भाग गए। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए नवाबगंज भेज दिया।
थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नकाबपोश बाइक सवार लोगों की तलाश की जा रही है। जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।