बदायूं के गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेला (प्रदर्शनी) में सोमवार सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई। आग से कुछ दुकानों में रखे पांच किलो वाले गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे मेला परिसर में भगदड़ मच गई। आग बुझाने के दौरान तीन दुकानदार झुलस गए। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां व एक बोलेरो कैंपर से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से 24 दुकानों में रखा क्रॉकरी, जूता-चप्पल, खिलौने, किचन आदि का सामान जल गया। जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेला ठेकेदार भी क्षति का आंकलन कर रहे हैं। घटना से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण जांच कराई जा रही है। 24 दुकान जली हैं, कोई जनहानि नहीं है। क्षति आकलन तहसील की टीम कर रही है।
बदायूं में आग से तबाही का मंजर: नुमाइश मेले में 24 दुकानें जलीं... तीन दुकानदार झुलसे, फूट-फूटकर रोए पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:23 PM IST
सार
Budaun Fire News: बदायूं के नुमाइश मेले में सोमवार सुबह आग ने ऐसी तबाही मचाई, जिसमें कई परिवारों की खुशियां राख हो गईं। आग से 24 दुकानें जलकर राख हो गईं। बर्बादी देखकर पीड़ित दुकानदार व उनके परिवार की महिलाएं रो पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन