फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider dies due to collision with tractor

Bareilly News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 31 Oct 2024 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with tractor
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से भोजीपुरा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हंगामे के बाद लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर मौके से हटाया।
विज्ञापन

शाम सात बजे आशीष पटेल (20) पुत्र कमलेश निवासी गांव सीनाई थाना भोजीपुरा बाइक से शहर से गांव लौट रहे थे। विलय धाम के आगे पद्मावती स्कूल के पास से वह गुजर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर मौके पर आशीष के परिजन और ग्रामीण आ गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। ट्रैक्टर को मौके से कुछ दूर पकड़ लिया गया। चालक फरार हो गया है। इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव प्रधान को बुला लिया। फिर आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मना लिया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed