फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bihar teenager left home for satsang

सत्संग के लिए बिहार की किशोरी ने छोड़ दिया घरवार

Wed, 24 Feb 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bihar teenager left home for satsang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली जाते वक्त टीटी ने बगैर टिकट पकड़ा, बरेली जंक्शन पर उतारा
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने घरवालों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया

बरेली। हाईस्कूल की एक छात्रा निरंकारी मिशन के आश्रम में जाने के लिए बिहार के बक्सर से भाग आई। टिकट न होने पर बरेली में उसे टीटीई ने ट्रेन से उतार दिया। बाद में बाल कल्याण समिति ने परिजन को बुलाकर छात्रा को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।

ट्रेन से जंक्शन पर उतरने के बाद चाइल्ड लाइन ने छात्रा को मंगलवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। छात्रा ने बताया कि वह हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। उसकी निरंकारी सत्संग में आस्था है। निरंकारी आश्रम जाने के लिए वह घरवालों को बताए बिना बक्सर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर टीटीई ने उससे टिकट मांगा। टिकट न होने पर जुर्माना देने को कहा तो छात्रा ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है। छात्रा के अकेले सफर करने पर टीटीई ने उसे जंक्शन पर ट्रेन से उतार दिया। जीआरपी और आरपीएफ ने छात्रा को रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। चाइल्ड लाइन के वर्कर्स ने काउंसिलिंग कर उसे समझाया। छात्रा का कहना था कि उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा को मंगलवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि छात्रा निरंकारी आश्रम में जाने की बात कह रही थी। नाबालिग होने के कारण उसे पिता के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed