{"_id":"62b13f89b4d0353f531278e7","slug":"big-road-accident-in-bareilly-truck-and-car-collision-in-izzatnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हरदोई की दरगाह पर हाजिरी लगाने जा रहे नैनीताल के पांच दोस्तों की बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, सभी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हरदोई की दरगाह पर हाजिरी लगाने जा रहे नैनीताल के पांच दोस्तों की बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, सभी की मौत
Tue, 21 Jun 2022 04:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:48 PM IST
सार
बरेली में ट्रक और कार की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई की दरगाह पर हाजिरी लगाने जा रहे नैनीताल के रामनगर के पांच दोस्तों की कार मंगलवार सुबह टायर फटने से डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इज्जतनगर इलाके में अहलादपुर चौकी के पास हुए इस हादसे में कार सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार पांच अन्य दोस्तों ने इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी।
विज्ञापन
नैनीताल जिले के रामनगर के याकूब ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे 10 दोस्त दो कारों में सवार होकर हरदोई की बिलग्राम शरीफ दरगाह पर हाजिरी देने के लिए निकले थे। आगे चल रही कार में भवानी गड्ढा के सगीर अहमद (37), छप्पर वाली गली के मुजम्मिल (36), भवानी आबकारी के मोहम्मद ताहिर (40), रेलवे पड़ाव कॉलोनी के मोहम्मद इमरान (38) और इंद्रा नगर के मोहम्मद फरीद (36)
विज्ञापन
सवार थे। दूसरी कार में याकूब समेत आसिफ, मो. सईद, शाहिद व चांद थे। फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर उन्होंने जलपान किया। इसके बाद वह लोग आगे बढ़े।
पुलिस के मुताबिक, अहलादपुर के लालपुर चौराहे पर आगे चल रही कार का दाएं तरफ के पीछे का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे दूध से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांचों की मौत हो गई। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन
कार कटवाकर निकालना पड़ा दो शवों को
हादसे में कार में आगे बैठे दो लोगों के शव भी फंस गए थे। इसकी वजह से कार कटवाकर दो शवों को बाहर निकलवाया। वहीं फतेहगंज की ओर जा रहे हाइवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने एक छोर से ही दोनों ओर के वाहनों को निकलवाया। इसके बाद क्रेन से वाहनों के हटने के बाद ट्रैफिक बहाल किया गया।