{"_id":"641a70b141e034840b0388a5","slug":"big-road-accident-in-badaun-uncontrollable-car-rammed-into-sugarcane-trolley-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बदायूं में गन्ने की ट्राली में घुसी कार, दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बदायूं में गन्ने की ट्राली में घुसी कार, दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत दंपती की मौत
Wed, 22 Mar 2023 08:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Mar 2023 08:42 AM IST
सार
बदायूं के बिसौली कोतवाली इलाके में कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे समेत दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मासूम और दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे में एक युवक भी घायल हुआ हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बदायूं के बिसौली कोतवाली इलाके में कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे समेत दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली के अंधेरिया मोड़ महरौली निवासी शाकिर शौकत (33) अपनी पत्नी रोजी (29), डेढ़ वर्षीय पुत्र आहद को साथ लेकर वजीरगंज के गांव हतरा स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह ससुराल से अपने घर दिल्ली जा रहा था। साथ में उसका साला मोईन पुत्र याकूब निवासी हतरा भी था।

आठ माह की गर्भवती थी रोजी
शाकिर कार चला रहा था। इसी दौरान बिसौली थाना इलाके के गांव मदनजुड़ी के पास कार सड़क किनारे खड़ी गन्ने लदी ट्राली में घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शाकिर उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी रोजी और उनके पुत्र आहद की मौके पर ही मौत हो गई।
मोईन की हालत गंभीर
जबकि मोईन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
यह भी पढ़ें: Budaun News: पहिया निकलने से ई-रिक्शा सूखी नदी में गिरा, बेटे की मौत, बीमार मां समेत चार घायल