फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhim Army workers protest against Uttarakhand CM BJP MLA seen together video goes viral in Bareilly

Bareilly: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, साथ में दिखे भाजपा विधायक, वीडियो वायरल

Wed, 20 Aug 2025 11:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में मीरगंज से भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी लोगों के साथ खड़े दिखाई दिए।

विज्ञापन
Bhim Army workers protest against Uttarakhand CM BJP MLA seen together video goes viral in Bareilly
प्रदर्शनकारियों के बीच खड़े मीरगंज विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के मीरगंज में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी के दौरान मीरगंज से भाजपा विधायक का हाथ उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब विरोधी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधायक को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, विधायक ने आरोपों को नकार दिया है। 

विज्ञापन


हल्द्वानी में हुए अमित मौर्य हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता सोमवार को मीरगंज में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके साथ भीड़ में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी नजर आए। वह वीडियो में भीम आर्मी वालों के साथ ही हाथ उठाए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विपक्षी नेता कस रहे तंज 
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई। विपक्ष को हमा करने का मौका मिल गया। विपक्षी नेताओं ने वीडियो को हाथों-हाथ लिया और सत्ताधारी दल पर तंज कसा कि अब उनके ही विधायक सरकार से नाखुश होकर विरोध करने लगे हैं। यह जनता को गुमराह करने वाली राजनीति का नतीजा है। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी इसको लेकर पशोपेश में हैं। वीडियो स्पष्ट होने की वजह से वह सोशल मीडिया पर विधायक का बचाव भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: भड़काऊ नारा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एसपी सिटी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि मैं उधर से गुजर रहा था। तभी कुछ लोगों ने रोका तो मैं अपनी गाड़ी से नीचे उतरा। लोग उत्तराखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। मैंने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। मैंने सरकार का कोई विरोध नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed