{"_id":"6ae11a3f6db84e0c760cdf84","slug":"bhagwan-bansal-breaks-four-asian-records-clinches-eight-gold-medals-bareilly-news-c-4-bly1015-996923-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भगवान बंसल ने तोड़े चार एशियाई रिकॉर्ड, आठ स्वर्ण पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भगवान बंसल ने तोड़े चार एशियाई रिकॉर्ड, आठ स्वर्ण पदक झटके
विज्ञापन
बरेली। कजाकिस्तान में 17-18 अक्तूबर को हुई एशियाई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भगवान बंसल ने आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने आठ स्पर्धाओं में लोहा मनवाया। चार एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़े। इनमें तीन पावर स्पोर्ट्स और एक रिकॉर्ड पावरलिफ्टिंग में बना।
भगवान बंसल ने बाइसेप कर्लिंग की 25 किग्रा भार वर्ग की स्पर्धा में रिकॉर्ड तोड़ा। रशियन बेंच प्रेस में 55 किग्रा वजन को नौ बार उठाकर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। रशियन स्टैंडिंग पुल में 75 किग्रा वजन को सात बार उठाकर रिकॉर्ड बनाया। पावर स्पोर्ट्स स्टैंडिंग प्रेस में 30 किग्रा वजन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। इनसे चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इसके अलावा फुल पावरलिफ्टिंग में 220 किग्रा वजन के साथ स्वर्ण पदक जीता। बेंच प्रेस में 65 किग्रा और डेडलिफ्ट में 85 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। स्क्वॉट स्पर्धा में स्वर्ण पदक झटका। भगवान बंसल ने बताया कि देश से बाहर खानपान में परेशानियां आईं। फिट रहने के लिए नियमित कसरत की।