फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Before the last day, the candidates started filling the form

विधानसभा चुनावः अंतिम दिन से पहले परचा भरने टूटे प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Before the last day, the candidates started filling the form
नामांकन करने आए प्रत्याशी के समथकों को हटाती पुलिस - संवाद - फोटो : CITY
बरेली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जिले की अलग-अलग सीटों के लिए भाजपा के दो, सपा के तीन, बसपा के छह और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। नामांकन कराने पहुंचे लोगों में निर्दलीय और छोटे दलों के प्रत्याशियों की भरमार रही। कुल मिलाकर 51 नामांकन भरे गए।
विज्ञापन

सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच जिले की सभी नौ सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों में भाजपा के भोजीपुरा के प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्या और आंवला के प्रत्याशी धर्मपाल सिंह शामिल रहे। कैंट सीट से सपा की प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन, बिथरी चैनपुर से अगम मौर्या और भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम ने परचा भरा। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी आसेराम गंगवार, मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से भानु प्रताप सिंह, फरीदपुर से शालिनी सिंह, शहर सीट से ब्रह्मानंद, कैंट सीट से अनिल कुमार और आंवला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मीरगंज से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इलियास, भोजीपुरा से सरदार खां, नवाबगंज से ऊषा देवी गंगवार और बिथरी चैनपुर से अलका सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के बहेड़ी से प्रत्याशी आसिफ रजा, भोजीपुरा से प्रत्याशी महेंद्र सिंह, नवाबगंज से प्रत्याशी सुनीता गंगवार, शहर सीट से प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज, कैंट सीट से शिवरी नागवंशी और आंवला सीट से राम सिंह मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी दाखिल किए नामांकन : बहेड़ी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी फरीदा रहमान और छत्रपाल, आजाद समाज पार्टी के जितेंद्र पाल सिंह, मीरगंज सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रजनीश गंगवार, मुकीम अंसारी और जियाउल हसन, भोजीपुरा सीट से भारतीय सुभाष सेना के राजेंद्र पाल, नवाबगंज से निर्दलीय खेमानंद और लेखराज गंगवार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी की नरगिस, फरीदपुर सीट से जनसेवा सहायक पार्टी के उल्फत और निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता सिंह, बिथरी चैनपुर से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के तौफीक, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सतीश कुमार, निर्दलीय अब्दुल फहीम व अमन कुमार, शहर सीट से निर्दलीय राकेश अग्रवाल, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के शहीम खां उर्फ राजू, वंचित समाज इंसाफ पार्टी की सफिया खातून और आजाद समाज पार्टी की राफिया शबनम, कैंट सीट से निर्दलीय चंद्रभोज पाठक, सीताराम, प्रगतिशील लोकमंच के कृष्णपाल, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के नदीम इकबाल, पीस पार्टी से शहनाज बेगम, आजाद समाज पार्टी से सुनील कुमार, शिवसेना से रामगोपाल और आंवला सीट से निर्दलीय देवेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed