फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Be careful ... half-completed projects can be fatal

रहें सावधान... आधे-अधूरे प्रोजेक्ट बन सकते हैं जानलेवा

Tue, 21 Jul 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Be careful ... half-completed projects can be fatal
कालीबाड़ी के पास खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौपुला, सेटेेलाइट की सर्विस रोड खराब, श्यामगंज में दलदल और कालीबाड़ी में खुदाई से बढ़ रही मुसीबत

विज्ञापन
बरेेली। बारिश के इस मौसम में शहर की सड़कों पर जरा संभलकर निकलें। बारिश के चलते जर्जर सड़कें पहले से ही खतरनाक हैं, उस पर आधे अधूरे पड़े प्रोजेक्ट ने मुसीबत और बढ़ा दी है। चौपुला पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड काफी खराब हो चुकी है। यही हाल लालफाटक की भी सर्विस रोड का है। वह भी कई जगहों पर खराब होने से बारिश में मुसीबत बढ़ रही है। सेटेलाइट ओवरब्रिज के पास भी मरम्मत न होने से कई जगहों पर गड्ढे खतरनाक हो रहे हैं। सर्विस रोड ठीक न होने से शहर में जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। उधर श्यामगंज चौराहे पर रोड की मरम्मत न होने से दलदल हो गया है। कालीबाड़ी में भी बगैर सेफ्टी के रोड खुदाई से एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है।

सर्विस रोड की मरम्मत न होने से बढ़ रही मुसीबत

सेतु निगम के प्रोजेक्ट शहर के प्रमुुख सड़कों पर चल रहे हैं। चौपुला में भी ओवरब्रिज को बनाने का काम तेजी से चल रहा है लेकिन यहां सर्विस रोड दुर्दशाग्रस्त है। किला से चौपुला की ओर आने वाली सर्विस रोड पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। डीएम की फटकार के बाद सेतु निगम ने यहां थोड़ी-बहुत मरम्मत कराई थी मगर बाद में उसे ऐसी ही छोड़ दिया गया है। बारिश में ये गड्ढे और भी ज्यादा खतरनाक हो रहे हैं। उधर लालफाटक पर भी सर्विस रोड जगह-जगह पर खराब हा गया है। बदायूं से कैंट की ओर ओवरब्रिज के पास ही सर्विस रोड टूट गई है। इधर चनहटी मोड़ के पास भी सर्विस रोड पर पानी भरने से उधड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूटी-बाइक वाले यहां अक्सर गिर जाते हैं। सेेटेलाइट पर भी सर्विस रोड की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जो पैच वर्क पहले हुआ था, बारिश की वजह से वे भी उखड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

श्यामगंज चौराहा-कालीबाड़ी रोड पर स्थिति खतरनाक

श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी होते हुए नगर निगम की ओर जल निगम सीवर लाइन बिछाने का काम कर रहा है। श्यमागंज चौराहे पर सीवर लाइन डालने के लिए कई मीटर गहरी सड़क खोदी गई थी। बाद में उसे मिट्टी का पटान कराने के बाद ऐसे ही छोड़ दिया गया। बारिश में दलदल और मिट्टी धंस जाने से वाहनों का निकलना दूभर हो गया है। यहां आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। उधर कालीबाड़ी रोड पर भी सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क पर गड्ढा खोदा जा रहा है। रोड सेफ्टी पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया जा रहा। पास से ही ट्रैफिक भी गुजरता रहता है। इससे यहां भी एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। यहां बारिश के बाद स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘निर्माण कार्य चलने से सड़क खराब हो जाती है। समय-समय पर उनकी मरम्मत भी कराई जा रही है। जिन जगहों पर गड्ढे हो गए हैं, उन्हें भी भरवाया जाएगा।’ - देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed