फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA takes demolition action on illegal colonies in Bareilly

Bareilly News: लगातार तीसरे दिन चला बीडीए का बुलडोजर, शाहजहांपुर रोड पर पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Sat, 17 Feb 2024 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 01:13 PM IST
सार

बरेली में लगातार तीसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला है। शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध तरीके से बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। बीडीए की टीम ने यहां हो रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
BDA takes demolition action on illegal colonies in Bareilly
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शाहजहांपुर रोड पर शुक्रवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पांच कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई कर चेतावनी दी गई है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला है। इससे पहले बृहस्पतिवार को बदायूं रोड और बुधवार को पीलीभीत रोड किनारे अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। 

विज्ञापन


बीडीए वीसी मनिकानंद ए ने बताया कि शाहजहांपुर रोड के गांव मनुपुरिया में मुन्ना, राकेश और जावेद लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र पास कराए कॉलोनी बसा रहे थे। इसी गांव में रईस अहमद करीब पांच हजार वर्गमीटर और किस्मत अली खां छह हजार वर्गमीटर में व मोहम्मद रजा खां गांव मोहनपुर में करीब आठ बीघा में सड़क निर्माण कर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मोहनपुर नकटिया गांव में करीब दस बीघा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कर अवैध निर्माण कर रहे थे। 
विज्ञापन


UP News: यहां लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर, अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच कॉलोनियां ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि बुधवार को पीलीभीत रोड स्थित गांव जुल्फिकार में अलग-अलग जगहों पर पांच अवैध कॉलोनियां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। बृहस्पतिवार को बदायूं रोड पर पांच अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed