{"_id":"68118afa781811064406f5ab","slug":"bda-bulldozer-ran-again-on-illegal-colonies-in-bareilly-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर... निर्माण ध्वस्त; बीडीए उपाध्यक्ष बोले- जारी रहेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर... निर्माण ध्वस्त; बीडीए उपाध्यक्ष बोले- जारी रहेगी कार्रवाई
Wed, 30 Apr 2025 08:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:04 AM IST
सार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पांच अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। यहां कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर (सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पीलीभीत हाईवे के किनारे खेतों में अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने की तैयारी में लगे बिल्डर्स के निर्माण पर मंगलवार को बीडीए का बुलडोजर चला। बीडीए की टीम जेसीबी मशीन के साथ मंगलवार को पीलीभीत बाइपास रोड स्थित खजुरिया जुल्फिकार पहुंची। मौके पर अर्जुन आदि की ओर से करीब आठ बीघा जमीन पर स्थल विकास का कार्य कराया जा रहा था। इसे टीम ने अपने सामने ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
छोटेलाल गंगवार ने भी इसी गांव में तीन स्थानों पर प्लॉटिंग शुरू की थी। एक स्थान पर छह बीघा, दूसरे पर पांच बीघा और तीसरे स्थान पर तीन बीघा जमीन पर प्लॉटिंग के लिए स्थल विकास के कार्य कराए गए। इसी तरह सलमान आदि की ओर से लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनियां बसाने के लिए सीसी रोड, नाली, भूखंडों आदि का निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कराए।
विज्ञापन
टीम में बीडीए के इंजीनियर बौधमणि गौतम, अजीत कुमार साहनी और सीताराम टीम में शामिल रहे। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. का कहना है कि अवैध तरीके से कॉलोनी बसाने के लिए कराए गए निर्माण गिराए गए हैं। अवैध निर्माण के खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी। अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन