फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Barelvi Maulana Shahabuddin Razvi got angry on SP meeting in the mosque

UP: मस्जिद में सपा की बैठक पर भड़के बरेलवी मौलाना, कहा- इमाम मोहिबुल्लाह नदवी ने किया पाप, कौम से मांगें माफी

Wed, 23 Jul 2025 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 01:29 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मस्जिद खुदा की इबादत के लिए है, ना कि सियासत के लिए। इमाम मोहिबुल्लाह नदवी ने मस्जिद में सपा नेताओं संग बैठक कर पाप किया है। वह शरीयत की नजर में मुजरिम हैं। 

विज्ञापन
Barelvi Maulana Shahabuddin Razvi got angry on SP meeting in the mosque
मस्जिद में हुई बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताया कड़ा विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नई दिल्ली में संसद मार्ग स्थित मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक होने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खुदा की इबादत करने की जगह मस्जिद है, ना कि सियायत के लिए। मस्जिद का इस्लाम में महत्वपूर्ण स्थान है। मुसलमान पांच वक्त की नमाज मस्जिद में ही पढ़ने के लिए जाता है। जब वह मस्जिद पहुंचता है तो दुनियादारी को छोड़कर खुदा की इबादत में मसरूफ (व्यस्त) हो जाता है। फिर वहां पर उसको दुनिया की राजनीतिक बातों का कोई महत्व नहीं रह जाता और न ही उसको इसका अधिकार इस्लाम ने दिया है।

विज्ञापन

'मस्जिद में सपा की बैठक करना बेहद खतरनाक'
मौलाना ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि नई दिल्ली में संसद मार्ग स्थित मस्जिद के इमाम रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी हैं। तस्वीर में मौलाना नदवी मस्जिद के बीचोंबीच सहन में बैठे हुए हैं। वह समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। तस्वीर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजमगढ़ से संसद धर्मेंद्र यादव, संभल के संसद जियाउर्रहमान बर्क और दो महिलाएं भी बैठी देखी जा सकती हैं। मस्जिद में सपा की बैठक करना निहायत ही खतरनाक बात है। ये मस्जिद की पाकीज़गी (पवित्रता) और गरिमा के खिलाफ है। मस्जिद में राजनीतिक बातें, राजनीतिक दलों की बैठकें और राजनीतिक भाषण मुस्लिम कौम बर्दाश्त नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में पूर्व विधायक केसर सिंह के परिवार में संपत्ति पर रार, बड़ी बहू ने देवरानी के खिलाफ दी तहरीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहिबुल्लाह नदवी को इमामत से हटाने की मांग 
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मोहिबुल्लाह नदवी ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ मस्जिद में बैठक कर बहुत बड़ा पाप किया है। शरीयत की नजर में ये मुजरिम हैं। मौलाना ने मस्जिद कमेटी से अपील करते हुए कहा कि मोहिबुल्लाह नदवी को मस्जिद कि इमामत से हटाया जाए। नदवी इस जुर्म पर मुस्लिम कौम से माफी मांगें। वरना बड़े स्तर पर नदवी के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। मौलाना ने कहा कि नदवी को यह भी स्पष्ट करना होगा कि भविष्य में समाजवादी पार्टी की बैठक मस्जिद में नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed