फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Election Result 2022Bareilly Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Bareilly Election Seat Result 2022: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- फिर बनने जा रही भाजपा की सरकार

Thu, 10 Mar 2022 03:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 03:41 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मतगणना स्थल पर पहुंचे। कहा, एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
Bareilly Election Result 2022Bareilly Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
संतोष गंगवार - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझानों में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि, समाजवादी पार्टी 123 सीटों पर ही सिमटी हुई दिखाई दे रही है। इसी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और डबल इंजन की सरकार के साथ राज्य का विकास होगा। गुरुवार को पूर्व केंद्र मंत्री गंगवार पहुंचे हैं।
विज्ञापन


संतोष गंगवार ने यहां सभी नौ विधानसभा सीटों के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने का दावा किया। मतगणना की प्रक्रिया जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट के मतों की गणना विधानसभावार की जा रही है। करीब 7,592 (80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग, दिव्यांग और सर्विस वालों ने) बैलट से मतदान किया गया था।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से 68 हजार से वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। करहल से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 35 हजार वोटों से आगे हैं। दूसरी ओर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। वहीं, सीतापुर से पहला नतीजा आ गया है। भाजपा के सुरेश राही ने सपा के रामहेत भारती को हरा दिया है। देवबंद सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह जीत गए हैं, वहीं जनसत्ता दल के खाते में प्रतापगढ़ का पहला नतीजा आया है। हालांकि, अंतिम परिणाम अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed