{"_id":"65d85de6e4f2c8545d00a6f4","slug":"bareilly-youth-dies-in-gujarat-family-alleges-murder-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में बरेली के युवक की मौत: पिता बोले- बेटे को फुसलाकर ले गई थी पड़ोसन, हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में बरेली के युवक की मौत: पिता बोले- बेटे को फुसलाकर ले गई थी पड़ोसन, हत्या का लगाया आरोप
Fri, 23 Feb 2024 03:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 03:18 PM IST
सार
गुजरात पुलिस युवक का शव लेकर बृहस्पतिवार को बरेली पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात में बरेली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुजरात पुलिस बृहस्पतिवार को उसका शव लेकर बरेली पहुंची। मृतक के परिजनों ने महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सुभाष नगर के अंगुरी टांडा निवासी अरशद के मुताबिक उनका 22 वर्षीय बेटा शब्बू खां खेतीबाड़ी करता था। दिसंबर में पड़ोस की विवाहिता उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। एक दिन पहले ही बेटे की मौत होने की सूचना मिली। उन्हें शक है कि महिला और उसके साथियों ने शब्बू की हत्या की है।
विज्ञापन
अरशद अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन