{"_id":"677af2e71ace66a8cc09c10c","slug":"bareilly-won-the-match-by-9-wickets-after-defeating-rampur-bareilly-news-c-4-lko1064-555264-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामपुर को हराकर बरेली ने 9 विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामपुर को हराकर बरेली ने 9 विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसआरएमएस खेल मैदान में रविवार को बरेली बनाम रामपुर एडमिनिस्ट्रेशन के मध्य मैत्री मुकाबला खेला गया। कप्तान अनुराग आर्य ने जोगिंद्र की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बरेली टीम के कप्तान अनुराग आर्य ने टॉस जीतकर रामपुर टीम के कप्तान जोगिंद्र कुमार को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। इसमें एई पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव के साथ कप्तान जोगेंद्र कुमार ओपनिंग करने के लिए मैदान में उतरे।
गेंदबाजी करते हुए सीडीओ जगप्रवेश ने दूसरे ओवर में अभिषेक को तीन रन पर ही आउट कर दिया। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से जगप्रवेश ने रामपुर के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप वर्मा को हिमांशु गंगवार के हाथ कैच करवाकर रामपुर की टीम का दूसरा विकट लिया।
सीनियर असिस्टेंट नीरज सिंह ने 28 गेंदों पर 36 रन बनाकर कप्तान का साथ निभाया, लेकिन सुमित चौहान की गेंद पर हिमांशु को कैच दे बैठे। पिच की दूसरी ओर शुरुआत से टिके हुए कप्तान जोगिंद्र कुमार ने छह चौकों के साथ 64 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में पांच विकेट पर 149 पर पहुंचाया।
विज्ञापन
150 रन के स्कोर का पीछा करने मैदान पर आए बरेली टीम के कप्तान अनुराग आर्य और विदित कुमार की जोड़ी ने पहले पांच ओवर में ही 50 बना लिए। तेजी से रन बनाने के लालच में विदित ने मानवेंद्र की गेंद पर मनीश को कैच दे दिया। विदित ने दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।
इसके बाद सीडीओ जग प्रवेश ने मैदान में आकर अनुराग आर्य का साथ देना शुरू किया। मैच के 16 वें ओवर में कप्तान जोगिंद्र कुमार के सामने स्ट्राइक लेने कप्तान अनुराग आर्य पहुंचे। मुकाबला जीतने के लिए छह रन की जरूरत पर दर्शकों की मांग पर अनुराग ने जोगिंद्र की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसमें अनुराग आर्य ने 39 गेंद पर चार चौके, एक छक्के के साथ 38 रन व जग प्रवेश ने 40 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 55 रन नाबाद बनाए।
एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सीओ प्रथम संदीप जायसवाल और विदित कुमार ने अपनी बेहतरीन कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, मनीष सिंह, अनुज शर्मा, शंकरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद