फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly will get three Amrit Bharat and Vande Bharat Express trains

Railway News: बरेली को मिलेंगी तीन अमृत भारत और दो वंदे भारत एक्सप्रेस, नए वित्तीय वर्ष में शुरू होगा संचालन

Thu, 05 Feb 2026 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 10:38 AM IST
सार

नए वित्तीय वर्ष में तीन अमृत भारत और दो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बरेली से होकर किया जाएगा। हालांकि, अभी गाड़ियों के रूट तय नहीं किए गए हैं। अप्रैल तक रूट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

विज्ञापन
Bareilly will get three Amrit Bharat and Vande Bharat Express trains
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

वित्त वर्ष 2026-27 में उत्तर रेलवे 12 अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें तीन अमृत भारत और दो वंदे भारत एक्सप्रेस बरेली से होकर गुजरेंगी। वित्त वर्ष 2025-26 में भी बरेली के लिए दो वंदे भारत और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस मिल चुकी हैं। बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर-लखनऊ और मेरठ-वाराणसी वंदे भारत व बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, हावड़ा-आनंद विहार और छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इनमें छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस रामगंगा होते हुए निकलती है। ऐसे में इस गाड़ी का बरेली के लोगों को लाभ नहीं मिलता। आम बजट में उत्तर रेलवे को 12 अमृत भारत और वंदे भारत एक्सप्रेस मिली हैं। इनमें से तीन अमृत भारत और दो वंदे भारत बरेली से गुजरेंगी। हालांकि, अभी गाड़ियों के रूट तय नहीं किए गए हैं। टनकपुर-दिल्ली, रामनगर-मथुरा-आगरा-जयपुर होते हुए भी वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ियों के रूट के संबंध में अप्रैल तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

 

एसी सुपरफास्ट का इंजन फेल, दो घंटे रोकी गई
दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली 12430 एसी सुपरफास्ट का बुधवार को संडीला के पास इंजन फेल हो गया। इस कारण गाड़ी को दो घंटे तक रास्ते में रोका गया। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। मंगलवार रात 11:20 बजे दिल्ली से चलकर एसी सुपरफास्ट मंगलवार तड़के 4:20 बजे बरेली आई। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने का समय सुबह 7:25 बजे था, लेकिन इंजन फेल होने के कारण गाड़ी 3:42 घंटे की देरी से सुबह 11:07 बजे लखनऊ पहुंच सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed