फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly two vollage awarded

बरेली के दो और गांवों ने बढ़ाया मान, भरतौल व अंतपुर को मिलेगा इनाम

Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
bareilly two vollage awarded
बरेली। राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल को है। चार दिन पहले बरेली के दो गांवों भरतौल और अंतपुर ने मान बढ़ाया है। इनका चयन अलग-अलग श्रेणी के पुरस्कार के लिए किया गया है। सरकार ने कहा है कि दूसरे गांव भी इनसे प्रेरणा लें ताकि अगले पंचायत दिवस तक उन्हें भी पुरस्कार मिल सके। पुरस्कार की घोषणा के बाद से जिला पंचायतराज विभाग गदगद है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले बरेली के पांच गांवों का चयन मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए हुआ था। इनमें बिथरी चैनपुर ब्लॉक से भरतौल, बहेड़ी से मिर्जापुर औरंगाबाद, मझगवां से अलीगंज और दमखोदा ब्लॉक से मिंतरपुर, कठर्रा गांव शामिल थे। अब राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर से चयनित गांवों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के गांव भरतौल को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया गया है। वहीं मझगवां ब्लॉक के अंतपुर गांव को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड मिला है। यह पुरस्कार 24 अप्रैल को जिला प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। साथ ही शासन स्तर से भी लाइव प्रसारण होगा। मुख्य कार्यक्रम जम्मू कश्मीर के एक गांव से होगा, जहां प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

बहुत आकर्षक है भरतौल का पंचायत भवन
भरतौल गांव में बनाया गया पंचायत भवन बेहद आकर्षक है। यह भवन होटल की तरह बना हुआ है। इसे देखकर नहीं लगता कि यह किसी गांव में बना है। इनाम का यह गांव इसीलए हकदार बना है। वहीं अंतपुर गांव का पंचायत भवन और स्कूल आकर्षक हैं। गांव में आने वाले लोग इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ये कार्य होंगे
- ग्राम सभा की बैठकें होंगी, इनमें जनप्रतिनिधि और अफसर हिस्सा लेंगे।
- शासन की मंशा के मुताबिक 17 विकास कार्यों की समीक्षा होगी।
- बैठक में आने वाले सुझावों पर काम करना होगा। समस्याओं का निस्तारण करना होगा।
- राष्ट्रीय कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।
गांव का पंचायत भवन आकर्षक बनाया गया है। पंचायतीराज विभाग का इसमें बड़ा योगदान रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने भी साथ दिया। गांव में आगे भी विकास कार्य कराएंगे। पुरस्कार के लिए गांव का चयन होने की खुशी है। - विनीता देवी, प्रधान अंतपुर
यहां का पंचायत भवन बेहद आकर्षक है। लोग इसे देखने आते हैं। गांव में विकास भी खूब हुआ है। पहले भी गांव को पुरस्कार मिला था। अब दूसरा पुरस्कार मिला है, इसलिए बहुत खुश हूं। - प्रवेश, प्रधान भरतौल

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में दो ग्राम पंचायतों को पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिला है। यह बरेली के लिए गर्व की बात है। अन्य गांवों में भी तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। - धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed