फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Two children drowned in Ramganga, the body of one was found

बरेलीः रामगंगा में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव मिला

Fri, 08 Oct 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Two children drowned in Ramganga, the body of one was found
विलाप करते घरवाले।
आंवला। स्कूल से लौटकर भमोरा इलाके के गांव सरदारनगर में रहने वाले छह दोस्त रामगंगा किनारे खेलने चले गए। इसी दौरान बारह साल के दो बच्चे नदी में नहाने चले गए और डूब गए। गोताखोर बुलाकर दोनों की तलाश कराई गई तो घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर एक बच्चे फैजुल का शव मिला, जबकि दूसरे अर्शिल का देर शाम तक पता नहीं चला।
विज्ञापन

भमोरा इलाके के सरदारनगर गांव में रहने वाले नूरे इस्लाम का 12 वर्षीय बेटा फैजुल और अमीर अहमद का 12 वर्षीय बेटा अर्शिल गांव के ही नुमान, उवैस, मुबारिक, कासिम के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्कूल से आने के बाद गांव से आधा किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के किनारे खेलने चले गए थे। वहां फैजुल और अर्शिल ने नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी। गहराई का अंदाजा न होने के कारण फैजुल और अर्शिल डूबने लगे। दोनों को डूबता देख नुमान, उवैश और मुबारिक गांव की तरफ परिजन को बुलाने दौड़े। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर दोनों बच्चों की नदी में तलाश शुरू की गई। घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर फैजुल का नदी से शव बरामद हुआ, जबकि देर शाम तक अर्शिल का पता नहीं चला।
विज्ञापन

बेटे का शव देख बेहोश हुआ पिता
नूरे इस्लाम के चार बच्चे हैं। इनमें तीने लड़के और एक लड़की है। नूरे इस्लाम कपड़ों की फेरी करते हैं। फैजुल का शव देख नूरे इस्लाम बेहोश हो गए। उनकी पत्नी रूबिना बेटे से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लगी। अर्शिल के पिता भूरे ने बताया कि सुबह काम पर जाते समय वह बेटे को स्कूल छोड़कर आए थे। दोपहर में उसके डूबने की सूचना मिली। तब से भूरे बेटे के सकुशल मिलने की आस में नदी के किनारे टकटकी लगाए बैठे थे। अनहोनी की आशंका के चलते घर में सभ बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed