{"_id":"61c9b602ff606a449a47d485","slug":"bareilly-the-murder-of-a-laborer-by-crushing-him-with-a-brick-allegations-against-two-people-of-the-locality","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: ईंट से कुचलकर मजदूर की हत्या, मोहल्ले के ही दो लोगों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: ईंट से कुचलकर मजदूर की हत्या, मोहल्ले के ही दो लोगों पर आरोप
Mon, 27 Dec 2021 06:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:18 PM IST
सार
मनोज कुमार बारादरी के संजय नगर का ही रहने वाला था। वह मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का गुजारा करता था। उसका शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खाली प्लाट पर मिला। पास में ही खून से सनी ईंट भी मिली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बारादरी के संजयनगर में मनोज उर्फ नन्हा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसके भाई ने इस मामले में दो लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
मनोज कुमार बारादरी के संजय नगर का ही रहने वाला था। वह मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का गुजारा करता था। उसका शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खाली प्लाट पर मिला। पास में ही खून से सनी ईंट भी मिली है। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पुहंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक के भाई काकू ने मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।