फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: The father of an infected young man of Sirauli is also Corona positive

बरेलीः सिरौली के संक्रमित युवक का पिता भी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 18 May 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: The father of an infected young man of Sirauli is also Corona positive
कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला - फोटो : PTI

आईवीआरआई से जारी 28 सैंपल और एक पूल समेत बाकी सभी रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
बरेली। सिरौली में दो दिन पहले मुंबई से कोरोना संक्रमित होकर लौटे युवक का पिता भी संक्रमित मिला है। आईवीआरआई से रविवार की शाम जारी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। युवक के पिता को पहले ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था लेकिन अब उसे मेडिकल कॉलेज के लेवल-2 कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

आईवीआरआई से रविवार को 29 सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई जिसमें 28 सैंपल व्यक्तिगत थे जबकि एक पूल सैंपल की रिपोर्ट थी। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि व्यक्तिगत सैंपल में मीरगंज और सिरौली के संक्रमित युवकों के परिजनों के भी सैंपल थे। इनमें एक सैंपल पॉजिटिव मिला है, जो रामनगर सिरौली में मुंबई से लौटे कोरोना संक्रमित युवक के पिता का है। 57 वर्षीय संक्रमित पिता को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जा रहा है। इस मरीज में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed