{"_id":"65275c4f7dbca55d4f0f7e2c","slug":"bareilly-news-student-bicycle-missing-there-are-discrepancies-in-the-statements-of-accused-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रा की साइकिल गायब...आरोपी के बयानों में भी झोल, खुद को निर्दोष बता जन्मदिन और गिफ्ट देने की कहानी गढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रा की साइकिल गायब...आरोपी के बयानों में भी झोल, खुद को निर्दोष बता जन्मदिन और गिफ्ट देने की कहानी गढ़ी
Thu, 12 Oct 2023 08:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Oct 2023 08:24 AM IST
सार
बरेली में छात्रा को ट्रेन के सामने फेंकने का मामले में अभी तक सच सामने नहीं आया है। छात्रा की साइकिल गायब है। आरोपी के बयानों में भी झोल है। आरोपी खुद को निर्दोष बता रहा है। आरोपी ने जन्मदिन और उपहार देने की कहानी गढ़ी।
विज्ञापन
छात्रा को ट्रेन के सामने फेंकने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने के मामले में सच्चाई दूसरे दिन भी पूरी तरह से सामने नहीं आ सकी है। छात्रा का बैग भले ही मिल गया है, लेकिन साइकिल नहीं मिल सकी है। आरोपी खुद निर्दोष बताकर अपने बचाव में कई गोलमोल दावे किए, लेकिन सवालों के सही जवाब नहीं दे सका।
बुधवार को छात्रा दूसरे गांव के एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जाती थी। मंगलवार शाम चार बजे उसकी कोचिंग छूटी थी, वह रोज साइकिल से आती-जाती थी। रोज की तरह साढ़े चार बजे जब वह अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका कोई पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें- Bareilly: जन्मदिन पर छात्रा को दिया जिंदगी भर का दर्द... ट्रेन से हाथ-पैर कटे; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
विज्ञापन
रात नौ बजे वह गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली। दूसरे दिन पुलिस ने मौके पर जांच की। तब उसका बस्ता तो मिला पर उसकी साइकिल नहीं मिली। साइकिल के बारे में जब आरोपी से बात की तो उसने गोलमोल जवाब दिए। कहा कि मंगलवार को छात्रा का जन्मदिन था। जन्मदिन उसने अपनी सहेली के घर सीबीगंज में मनाया था। उन लोगों की दोस्ती थी।
उसने छात्रा को एक घड़ी पहले ही गिफ्ट कर दी थी। जन्मदिन की पार्टी से छात्रा ने उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। आरोपी ने ये भी बताया कि छात्रा ने मोबाइल पर शाम को अपनी मां से भी बात की थी। उसने कहा था कि वह अब उन्हें नहीं मिलेगी। छात्रा की मां से बातचीत को लेकर उसकी मौजूदगी के बारे में वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।

बड़ा सवाल...सुनसान जगह कैसे पहुंची छात्रा
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी छात्रा को कोचिंग से लौटते समय सुनसान जगह पर जबरन ले गया। फिर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे अपलाइन पर आ रही ट्रेन के सामने फेंक दिया और फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि छात्रा अकेली वहां गई होगी।

उसके बयान पर ध्यान दिया जाए तो खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग व पचतौर के बीच सुनसान स्थान व खेतिहर इलाका है। किसान भी रात में ऐसी जगह जाने से डरते हैं। ऐसे में छात्रा अगर सीबीगंज से अपने घर जाएगी तो पचतौर रेलवे क्रॉसिंग से ही होकर निकलेगी। ऐसे में खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग पर उसके जाने से रास्ता उल्टा पड़ेगा।
अपलाइन पर जनता एक्सप्रेस के सामने फेंका
अपलाइन पर आ रही जनता एक्सप्रेस के सामने ही छात्रा को फेंका गया था जिससे उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गया। इसके बाद डाउन लाइन पर 8:10 बजे सप्तक्रांति ट्रेन के ड्राइवर ने घटना की सूचना सीबीगंज के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर जीआरपी व सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सूचना छात्रा के परिजनों को दी गई। तब छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

छात्रा की हालत गंभीर
छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के बाद दो और छोटे ऑपरेशन किए गए। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है।

पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है। उसके पिता ने शिकायत के बाद भी बेटे को सुधारने की कोशिश नहीं की, इसलिए उन्हें भी संबंधित धारा के तहत आरोपी मानकर जेल भेजा गया है। छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर निगरानी की जा रही है। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, आईजी रेंज