फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly school closed due to pet 2026

बरेली: जिले में 12वीं तक के स्कूलों में कल अवकाश, पीईटी के चलते डीआईओएस ने जारी किया आदेश

Thu, 29 Oct 2026 06:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 06:46 PM IST
सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के कारण शुक्रवार को बरेली जिले में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन
bareilly school closed due to pet 2026
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Frepik.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के चलते बरेली जिले में शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. अजीत कुमार के अनुसार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 30 अक्तूबर एवं एक नवंबर को आयोजित की जानी है। इसके चलते माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।  

विज्ञापन
Trending Videos

डीआईओएस ने बताया कि पीईटी को पूरी तरह सुचितापूर्ण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन और शिक्षा निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में 30 अक्तूबर को जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। हालांकि, जिन शिक्षक एवं कर्मचारियों की ड्यूटी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 में लगाई गई है, वह अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और तय समयानुसार परीक्षा कार्य में अपनी सेवाएं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के कुछ स्कूलों को बनाया परीक्षा केंद्र 
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में परीक्षा होनी है। पिछले साल यह परीक्षा 45 केंद्रों पर कराई गई थी। इस बार केंद्रों की संख्या कम की गई है। कई विद्यालय ऐसे भी हैं, जिन्हें पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार सीबीएसई के कुछ स्कूलों को भी सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed