फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IIT Delhi student commits suicide in hostel

UP News: दिल्ली में बरेली निवासी आईआईटी के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 10 Jul 2023 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Jul 2023 05:56 AM IST
सार

बरेली निवासी आईआईटी के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आईआईटी दिल्ली में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
IIT Delhi student commits suicide in hostel
आयुष आशना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रहने वाले छात्र आयुष आशना (20) ने शनिवार देर रात दिल्ली के उदयगिरि छात्रावास के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह आईआईटी दिल्ली में चौथे वर्ष का छात्र था। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन बताया जा रहा है कि बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा में कम अंक आए थे, उसके बाद से वह अवसाद में था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात 12 बजे थाना किशनगढ़ में आईआईटी दिल्ली में एक छात्र की आत्महत्या के बारे में पीसीआर कॉल से जानकारी मिली। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो आयुष का शव पंखे से नायलॉन की रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: PCS ज्योति मौर्य के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, भीम आर्मी ने दी चेतावनी; जानें दोनों ने कैसे घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीनियर सेक्रेड हार्ट स्कूल से किया था हाईस्कूल 

आयुष बरेली का निवासी था। उसके पिता रमेश कुमार हैं। आयुष ने शहर के सीनियर सेक्रेड हार्ट स्कूल से हाईस्कूल किया था। फिर एनसीआर के केंद्रीय विद्यालय में चला गया। वहीं से उसका आईआईटी दिल्ली में चयन हो गया।

इस साल यह पांचवां मामला

इस साल इंजीनियरिंग छात्र की खुदकुशी का यह पांचवां मामला है। फरवरी में आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आईआईटी मद्रास के तीन छात्रों ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed