फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amitabh Thakur opens front against PCS Jyoti Maurya Bhim Army warns

UP: PCS ज्योति मौर्य के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, भीम आर्मी ने दी चेतावनी; जानें दोनों ने कैसे घेरा

Sun, 09 Jul 2023 08:32 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

भीम आर्मी ने भी महिला अधिकारी पर कार्रवाई कराने को आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Amitabh Thakur opens front against PCS Jyoti Maurya Bhim Army warns
ज्योति मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति आलोक मौर्य से कानूनी लड़ाई और होमगार्ड कमांडेंट से नजदीकी को लेकर देश भर में चर्चित बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब वसूली के आरोपों में जांच शुरू न होने का तर्क देकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने लोकायुक्त से शिकायत करने की चेतावनी दी है। भीम आर्मी ने जातिसूचक टिप्पणी को लेकर अलग मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

पूर्व नौकरशाह अमिताभ ठाकुर ने अमर उजाला को भेजे वीडियो बयान में बताया है कि महिला अधिकारी के पति की ओर से उपलब्ध कराए गए डायरी के कागजों के आधार पर मामला सीधे तौर पर वसूली का लग रहा था। उन्होंने 21 जून को मुख्यमंत्री योगी को इसकी शिकायत भेजी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इस मामले में कोई जांच नहीं हुई है जो दुखद स्थिति है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को दोबारा शिकायत भेजी है। अगर सात दिनों में महिला अधिकारी की भूमिका को लेकर जांच नहीं की जाती है तो आजाद अधिकार सेना इस मामले को लोकायुक्त के समक्ष ले जाएगी।

विज्ञापन

इधर, भीम आर्मी ने भी महिला अधिकारी पर कार्रवाई कराने को आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट ने एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर बताया है कि पीसीएस अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह जातिसूचक शब्द कहती नजर आ रही हैं। इससे जातीय वैमनस्यता फैल रही है। 

वाल्मीकि समाज के साथ ही वंचित वर्ग अपमान महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी के खिलाफ एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अगर तय समय में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी।

बता दें कि महिला अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। उनकी शिकायत पर डीजी होमगार्ड वीके मौर्य ने प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed