फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly range top in IGRS ranking in uttar pradesh

आईजीआरएस रैंकिंग: बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल, जिला स्तर पर पीलीभीत और शाहजहांपुर को मिली प्रथम रैंक

Fri, 08 Nov 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 05:41 PM IST
सार

UP News: उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के मामले में बरेली रेंज पहले स्थान पर है। वहीं जिला स्तर पर मंडल के दो जिलों ने पहला स्थान प्राप्त किया है।  

विज्ञापन
Bareilly range top in IGRS ranking in uttar pradesh
आईजी डॉ. राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के जरिये प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के मामले में शासन ने माह अक्तूबर की रैंकिंग जारी कर दी है। बरेली रेंज ने उत्तर प्रदेश में फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईजी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों व थानों के जिम्मेदारों को शाबाशी दी है।

विज्ञापन


जिला स्तर पर रेंज के पीलीभीत व शाहजहांपुर जिले ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेंज के कुल 87 थानों ने भी आईजीआरएस की मासिक रैंकिंग में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसमें बरेली के 28 थाने, जिला शाहजहांपुर के समस्त 23 थाने, बदायूं के 19 थाने, पीलीभीत के समस्त 17 थाने शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि लगातार तीन माह (अगस्त, सितंबर व अक्तूबर) में लगातार बरेली रेंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने किए तबादले: बरेली में कई थानों के इंस्पेक्टर क्राइम बदले, जानिए किसे कहां का मिला चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित 
इस उपलब्धि पर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी दरोगा शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को शाबाशी दी। आईजी ने बताया कि इन सभी को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जिन जिलों व थानों का आईजीआरएस जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed