फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly range and district police rank first in the UP January IGRS Ranking released

IGRS Ranking: बरेली रेंज और जिले की पुलिस का प्रदेश में पहला नंबर, जनवरी माह की रैंकिंग जारी

Tue, 10 Feb 2026 07:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Feb 2026 07:20 PM IST
सार

जनवरी माह की आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज और जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। रेंज के 88 थानों को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। 

विज्ञापन
Bareilly range and district police rank first in the UP January IGRS Ranking released
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर बरेली पुलिस ने उपलब्धि हासिल की है। एकीकृत शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनवरी में बरेली रेंज और जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध, संतोषजनक और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किए जाने के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। बरेली रेंज के 91 थानों में से 88 और जिले के सभी 28 थानों ने सौ फीसदी प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जिले को शीर्ष स्थान दिलाया है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार जनवरी में बरेली पुलिस को कुल 1409 आईजीआरएस संदर्भ प्राप्त हुए। इनमें से 1356 मामलों में आवेदकों ने स्वयं को पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट बताया, इस लिहाज से संतुष्टि प्रतिशत 96.24 रहा। वहीं, फीडबैक के लिए किए गए संपर्क में 1389 आवेदकों ने पुष्टि की कि संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा उनसे संपर्क किया गया, जिससे संपर्क प्रतिशत 98.58 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब काम वाले थानेदारों से मांगा स्पष्टीकरण: डीआईजी
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि रेंज के 88 थानों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। कुछ थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 

हर शिकायत को गंभीरता से लिया :  एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका विधिक निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया गया। एक भी प्रार्थना पत्र लंबित नहीं रहा तो यह रैंक मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed