{"_id":"64a1264681565a31320fa744","slug":"bareilly-police-found-the-stolen-goat-in-five-hours-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुर्बानी से पहले चोरी हुआ बकरा, पुलिस ने पांच घंटे में तलाशा; टेंपो चालक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुर्बानी से पहले चोरी हुआ बकरा, पुलिस ने पांच घंटे में तलाशा; टेंपो चालक समेत दो गिरफ्तार
Sun, 02 Jul 2023 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:57 PM IST
सार
शहर के कटरा चांद खां निवासी आसिम खां ने बकरीद के लिए बकरा खरीदा था। कुर्बानी से पहले उसे चोरी कर लिया गया। आसिम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने छानबीन कर पांच घंटे में बकरा खोज लिया। चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कुर्बानी से पहले चोरी हो गया था बकरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी होने की घटना के बाद बरेली में बकरीद पर बकरा चोरी होने का मामला चर्चा में है। रिपोर्ट दर्ज होने के पांच घंटे के अंदर पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से बकरा बरामद कर लिया। दो आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
शहर के कटरा चांद खां निवासी आसिम खां ने बारादरी थाने में शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने बकरीद के लिए बकरा खरीदा था। काले रंग का एक साल का बकरा उनके घर के बाहर बंधा था। कुर्बानी से पहले वहां से बकरी चोरी हो गया। आसिम ने बकरे का फोटो भी पुलिस को दिया, जो उनके बच्चों ने उसके साथ खींचा था। पुलिस को बकरे की ऊंचाई-मोटाई आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था घर से, पोल खुली तो पत्नी रह गई दंग
विज्ञापन
बकरे को टेंपो में लादकर ले गए थे चोर
श्यामगंज चौकी प्रभारी ललित कुमार ने शनिवार सुबह आसिम से बात करके इलाके के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता लगा कि एक टेंपो से बकरा ले जाया गया था। टेंपो के नंबर से मौजूदा मालिक का पता लगाने और फिर सर्विलांस से उसकी लोकेशन पता करने में पुलिस को पांच घंटे लगे।ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
पुलिस ने बिथरी थाना क्षेत्र की रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी तालीम और सोनू को हिरासत में ले लिया। सोनू टेंपो चालक है और तालीम चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है। चूंकि तीन दिन तक बकरीद पर कुर्बानी होनी है, इसलिए तालीम इस बकरे को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। फिलहाल बकरा आसिम की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।