फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly People praying for India victory in the World Cup final

IND vs AUS Final: बरेली में दुआओं का दौर, भारत बनेगा विश्व क्रिकेट का सिरमौर; फाइनल मैच को लेकर उत्साह

Sun, 19 Nov 2023 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 10:41 AM IST
सार

बरेली में क्रिकेट प्रेमियों में विश्वकप फाइनल को लेकर गजब का उत्साह है। शहर में कई जगह बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच देखा जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार विश्व विजेता बनेगी। 

विज्ञापन
Bareilly People praying for India victory in the World Cup final
विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराकर भारतीय टीम की जीत के लिए दीं शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशवासियों पर क्रिकेट विश्वकप का खुमार चढ़ा है। बरेली शहर भी इससे अछूता नहीं। सबकी निगाहें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय टीम की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। वहीं, टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि इस बार भारत ही विश्व क्रिकेट का सिरमौर बनेगा। 

विज्ञापन


विश्वकप ट्रॉफी से पहले ही टीम इंडिया पर शुभकामनाओं की बारिश हो रही है। सभी के दिलों में उत्साह है। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताई है। शहर के श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में रविवार सुबह टीम इंडिया की जीत की कामना करते हुए हवन किया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने कहा कि टीम इंडिया की जीत के लिए ईश्वर से कामना की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी स्क्रीन पर होगा मैच का सजीव प्रसारण
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होटल निर्वाना और एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमए हॉल में, नगर निगम की ओर से जीआईसी ऑडिटोरियम में और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई की ओर से कालीबाड़ी स्थित बजरंग ट्रांसपोर्ट में बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मैच के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

टीम इंडिया की जीत के लिए की प्रार्थना
माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में भी शुक्रवार को टीम इंडिया के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। विद्यार्थी व शिक्षक विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित दिखे।  

जीत के लिए सुंदरकांड पाठ
विश्वकप में टीम इंडिया की जीत के लिए शनिवार को श्यामगंज स्थित शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। इस दौरान पंडित सुशील पाठक, नीरू शुक्ला, छाया अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, ममता गुप्ता उपस्थित रहीं। 



 

कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने मां काली की आरती की। साथ ही टीम इंडिया के लिए जीत की कामना की।  संजीव सक्सेना, धर्मवीर, राजकुमार, दिनेश, शंकरलाल लोधी मौजूद रहे। 

क्या बोले क्रिकेट प्रेमी 
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के कोच मनीष सिंह ने कहा कि इस बार भी परिस्थितियां वर्ष 2011 जैसी ही हैं। हमारे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईश्वर ने चाहा तो आज फिर इतिहास दोहराया जाएगा। क्रिकेटर अनंत ने कहा कि विश्वकप में अब तक अजेय रही भारतीय टीम ही इस बार चैंपियन बनेगी। हालांकि, आस्ट्रेलिया की टीम भी मजबूत है पर हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।

खिलाड़ी सुरभि शर्मा ने कहा कि बल्लेबाजों के साथ ही हमारे गेंदबाज भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। शमी की गेंदें आग उगल रही हैं। 1.4 अरब देशवासियों की शुभकामनाएं भी टीम इंडिया के साथ हैं। बल्लेबाज राहुल ने कहा कि हमारी टीम यकीनन बेहतर फॉर्म में है, लेकिन विपक्षी टीम भी मजबूत है। लगातार आठ मैच जीत चुकी है। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने के आसार हैं। 

क्रिकेटर मुस्कान ने कहा कि आज के मैच पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। जितना दबाव टीम इंडिया पर है, उतना ही विपक्षी टीम पर भी है। हमें उम्मीद है इस बार विश्वकप हमारी झोली में आएगा। हृदयेश ने कहा कि टीम इंडिया अब तक अजेय रही है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला रोमांचक होगा। कुछ भी हो सकता है, लेकिन हम भारत की जीत की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed