फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Now the youth of Maheshpura is negative in the positive government report in the private lab

बरेलीः अब महेशपुरा का युवक निजी लैब की रिपोर्ट में पॉजिटिव, सरकारी में निगेटिव

Sun, 10 May 2020 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Now the youth of Maheshpura is negative in the positive government report in the private lab
बाहर से आए लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला।

सीबीगंज के नजदीकी गांव महेशपुरा में शनिवार दोपहर एक कोरोना संक्रमित मिलने की खबर ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। युवक का निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराया गया था। लैब की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही सक्रिय हुए सीएमओ के स्टाफ ने युवक को बिथरी के कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में आइसोलेट करा दिया। लेकिन बाद में आईवीआरआई भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट रात में निगेटिव आई तो अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


35 वर्षीय संक्रमित युवक पेशे से ट्रक ड्राइवर है। 1 मई को हुए हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उसे किला के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के साथ प्लास्टर चढ़ाया गया। 6 मई को अपने पैर का ऑपरेशन कराने के लिए वह स्टेडियम रोड के दूसरे निजी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल प्रशासन ने पहले कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा। उसका सैंपल एक निजी पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार दोपहर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सीएमओ कार्यालय को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे युवक का फिर सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजा गया। रात साढ़े दस बजे स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट निगेटिव होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है। नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि युवक के चार परिजनों की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मामले पर डीजी हेल्थ को रिपोर्ट जानकारी देते हुए मार्गदर्शन मांगा गया है। जैसे निर्देश मिलेंगे उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के परिवार में पत्नी, बेटी, भाई और उसकी पत्नी है। दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव महेशपुरा पहुंची और उसे आइसोलेट करने के लिए साथ ले आई। परिवार के बाकी चारों लोगों होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed