फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News Husband gave Triple Talaq to his wife

Triple Talaq: बरेली में शौहर ने गालीगलौज कर दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 28 Sep 2022 12:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Sep 2022 12:18 PM IST
सार

23 जून को रुकैया को अली अहमद ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक देने का मेसेज किया। रुकैया ने तलाक आमने-सामने होने की बात कही तो 29 जून की शाम अली अहमद रुकैया के घर पहुंचा और गालीगलौज कर तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
Bareilly News Husband gave Triple Talaq to his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में शौहर ने किराये के घर में रह रही बीवी से गालीगलौज कर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला का आरोपी के साथ दूसरा निकाह था। पहले पति से महिला के तीन बच्चे हैं। बारादरी पुलिस ने शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बारादरी के जगतपुर गौंटिया निवासी रुकैया जमाल ने बताया कि उनका दूसरा निकाह इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर निवासी अली अहमद से 29 सितंबर को हुआ था। उनके पहले पति से दो बेटे और एक बेटी है। तीनों बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। शादी के बाद से ही अली अहमद ने रुकैया को किराये के घर में रखा।
विज्ञापन


उसने कहा कि पहली पत्नी से चल रहा विवाद खत्म होने के बाद उसे घर ले जाएगा, लेकिन बाद में भी पति और ससुरालियों ने उन्हें घर नहीं आने दिया। अली अहमद कई-कई दिन घर नहीं आता। आने के बाद मारपीट करता और खर्चे के लिए रुपये नहीं देता तो रुकैया ने घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का मुकदमा दायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून को रुकैया को अली अहमद ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक देने का मेसेज किया। रुकैया ने तलाक आमने-सामने होने की बात कही तो 29 जून की शाम अली अहमद रुकैया के घर पहुंचा और गालीगलौज कर तीन तलाक दे दिया। बारादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed