बरेली के मौलाना बोले: मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे धीरेंद्र शास्त्री, दर्ज किया जाए देशद्रोह का मुकदमा
मौलाना मोहम्मद कैफ रजा खान ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री एक तरफ अपने भाषण के जरिये मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की आस्था से खेलकर अपना धंधा चला रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दरगाह उस्ताद-ए-जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद कैफ रजा खान ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बयान जारी किया है। मौलाना ने कहा कि जो व्यक्ति कभी रोटी के लिए मोहताज था, भिक्षा मांगकर गुजारा करता था, वह आज करोड़ों की गाड़ी में कैसे घूम रहा है। मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मौलाना ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बाबा का न तो कोई कारोबार है, न ही नौकरी। यह कृपा बालाजी की है या भक्तों की। आगे कहा कि मूर्ख बनाने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इसका सबसे अच्छा इस्तेमाल धीरेंद्र शास्त्री ने किया है। बाबा एक तरफ अपने भाषण के जरिये मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की आस्था से खेलकर अपना धंधा चला रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मांझे से कटी मासूम की नाक: बेटी को गोद में लेकर छत पर टहल रही थी मां, चीख सुन कांपा कलेजा; गर्दन पर भी जख्म
धीरेंद्र शास्त्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
मोहम्मद कैफ रजा खान ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वाले धीरेंद्र शास्त्री को पता होना चाहिए कि 1940 में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि अगर हिंदू राष्ट्र हकीकत बन जाए तो यह देश के लिए सबसे बड़ी तबाही होगी। हिंदू राष्ट्र को लेकर महात्मा गांधी और सरदार पटेल भी यही मानते थे। उन्होंने मांग की है कि कट्टरपंथी विचारधारा के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।