{"_id":"64cd62cd6277eeab28081eb8","slug":"bareilly-mathura-highway-closed-again-bareilly-news-c-4-bly1004-221240-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे को फिर किया बंद, पांचवें सोमवार के लिए रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे को फिर किया बंद, पांचवें सोमवार के लिए रूट डायवर्जन लागू
Sat, 05 Aug 2023 01:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:14 PM IST
सार
बदायूं में सावन के पांचवें सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसके तहत बरेली-मथुरा हाईवे बंद कर दिया गया है। अब बरेली जाने वाले वाहन कुंवरगांव, आंवला होते हुए बरेली गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
नवादा चौकी के पास की गई बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रावण मास के पांचवें सोमवार के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए शुक्रवार रात से बदायूं जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। अगले तीन दिन तक इसी अनुसार यातायात संचालित होगा। वहीं इसके तहत बरेली-मथुरा हाईवे बंद कर दिया गया है। अब बरेली जाने वाले वाहन कुंवरगांव, आंवला होते हुए बरेली गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में श्रावण मास के चार सोमवार तक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रही। जिले में कांवड़ियों की संख्या के अनुसार यातायात व्यवस्था लागू की गई। अब तक कहीं भी कांवड़ियों को अव्यवस्था का सामना करना नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
पिछले सोमवार को रही भीड़
पिछले सोमवार को जिले में कांवड़ियों की संख्या काफी ज्यादा रही। शनिवार से लेकर सोमवार दोपहर तक कांवड़ियों का खूब आना जाना रहा। इससे पुलिस भी अलर्ट रही। अब श्रावण मास का पांचवां सोमवार आ रहा है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात आठ बजे से जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया। कांवड़ियों के रूट पर जहां-जहां पुलिस बल लगाया गया है। वहां पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। अब बदायूं-मथुरा हाईवे बंद कर दिया जाएगा। वहीं, कासगंज की ओर जाने वाले वाहन कादरचौक होते हुए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
यातायात इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन किया गया है। इस रूट पर जहां-जहां पुलिस तैनात है, उसे फिर से अलर्ट कर दिया है। जिले में लागू रूटडायवर्जन के अनुसार वाहन निकाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
यातायात इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन किया गया है। इस रूट पर जहां-जहां पुलिस तैनात है, उसे फिर से अलर्ट कर दिया है। जिले में लागू रूटडायवर्जन के अनुसार वाहन निकाले जा रहे हैं।