फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather News Bareilly city remained the coldest in Uttar Pradesh

Weather Update : बरेली में नैनीताल जैसी ठंड का अहसास, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहर

Mon, 11 Dec 2023 10:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 10:12 AM IST
सार

बरेली में पहाड़ जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार रात शहर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट होने से प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। 

विज्ञापन
Weather News Bareilly city remained the coldest in Uttar Pradesh
स्टेशन पर कंबल ओढ़े बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली का पारा लुढ़ककर प्रदेश में सबसे नीचे जा पहुंचा। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान सात डिग्री तो रविवार को अधिकतम पारा 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर का तापमान हल्द्वानी से भी नीचे पहुंच गया है। बरेली में लोगों को नैनीताल जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। सर्द हवा भी ठिठुरन का अहसास करा रही है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। रात में सड़कों पर आवाजाही भी कम होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दिन भर हल्के बादल मंडराए और रात में सर्द हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


जिंदा जले 8 बराती: डंपर से टकराने के बाद फंसा सेंट्रल लॉक, आग बुझी तो राख हो गए थे शरीर; टुकड़ों में निकाले शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रविवार सुबह चटक धूप निकली पर बेअसर रही। सूरज ढलने के बाद शाम को ठंड बढ़ती गई। इससे निजात के लिए लोग चाय-कॉफी की चुस्कियां लेते रहे। रोडवेज बस अड्डे व जंक्शन के पास जगह-जगह अलाव के आसपास लोग मौजूद रहे। घरों में हीटर और ब्लोअर का प्रयोग भी शुरू हो गया है।

कहां कितना रहा तापमान
मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार शनिवार रात हल्द्वानी (उत्तराखंड) का न्यूनतम तापमान 12.6 व नैनीताल का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश में बरेली के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 7.8, मुजफ्फरनगर में 8.8, बहराइच में 10.0, फुर्सतगंज में 10.2, फैजाबाद में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

वहीं, बरेली के बाद सबसे कम अधिकतम तापमान मुजफ्फरनगर में 22.6, नजीबाबाद में 22.8, मेरठ में 23.3, शाहजहांपुर में 23.8, हरदोई में 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
 

तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के संयुक्त प्रभाव से बीते दिनों बूंदाबांदी हुई थी। आठ दिसंबर से इसका प्रभाव कम होने लगा था। बादल छंटने से बारिश की उम्मीद थमी और रात में नमी और पहाड़ों की सर्द हवा की वजह से ठंड बढ़ी। आगामी चार-पांच दिनों में बरेली समेत रुहेलखंड में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

बीते छह दिनों का शहर का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
4 दिसंबर 21.9 14.1
5 दिसंबर 24.5 10.6
6 दिसंबर 25.5 8.4
7 दिसंबर 25.5 10
8 दिसंबर 24.1 9.7
9 दिसंबर 23.0 7.8
10 दिसंबर 22.4 7
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed