{"_id":"622ef82df96a320ee811ce98","slug":"bareilly-hotel-operator-murdered-by-slitting-his-throat-case-of-fatehganj-western-region","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: होटल संचालक की गला काटकर हत्या, फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: होटल संचालक की गला काटकर हत्या, फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र का मामला
Mon, 14 Mar 2022 01:40 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:40 PM IST
सार
थाना क्षेत्र में परसाखेड़ा टियूलिया अंडरपास पर सेवाराम होटल चलाते थे। रात में वे यहीं सोते थे। सोमवार सुबह सात बजे जब उनका बेटा होटल पर पहुंचा तो पिता का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे संचालित एक होटल के मालिक की गला काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में परसाखेड़ा टियूलिया अंडरपास पर हाईवे के किनारे ही टियूलिया निवासी सेवाराम अपना होटल चलाते थे। रात में वे यहीं सोते थे। सोमवार सुबह सात बजे जब उनका बेटा होटल पर पहुंचा तो पिता का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल भी मौके पर गए थे। इस मामले में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।