{"_id":"5eaa802a8ebc3e909f68e6d1","slug":"bareilly-homeguard-met-road-accident-while-returning-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: तेज रफ्तार डीसीएम ने ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: तेज रफ्तार डीसीएम ने ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को कुचला, मौत
Thu, 30 Apr 2020 01:07 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में डयूटी से लौट रहे एक होमगार्ड सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बुधवार देर रात कस्बे के मेन रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, फतेहगंज पश्चिमी थाने के होमगार्ड ओमप्रकाश बुधवार देर रात ड्यूटी से लौटकर अपने साथी को उनके घर तक छोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
मेन रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, लेकिन एंबुलेंस को आने में देरी हो गई, जिसके कारण ओमप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन