{"_id":"618e11d35c5aea493f021cec","slug":"bareilly-had-a-quarrel-with-husband-two-children-were-strangled-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पति से हुआ था झगड़ा, दो बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पति से हुआ था झगड़ा, दो बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या
Fri, 12 Nov 2021 02:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:12 PM IST
सार
बंटू गंगवार और उसकी पत्नी जयंती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बंटी ने जयंती को पीट दिया तो गुस्से में आई जयंती ने दो साल के बेटे बालकृष्ण और छह माह की बेटी कोमल की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुता के ग्राम मटकापुर में गुरुवार देर रात बंटू गंगवार और उसकी पत्नी जयंती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था तो बंटू ने पत्नी को पीट दिया। इसके बाद जयंती ने अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बंटू गंगवार और उसकी पत्नी जयंती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बंटी ने जयंती को पीट दिया तो गुस्से में आई जयंती ने दो साल के बेटे बालकृष्ण और छह माह की बेटी कोमल की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया की पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन