फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly GRP interrogated the woman who stole shoes of DRM daughter in Train

Bareilly News: ट्रेन में डीआरएम की बेटी के जूते चोरी के मामले में महिला से पूछताछ, सामने आया यह सच

Sun, 12 Feb 2023 07:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 07:12 AM IST
सार

ट्रेन में डीआरएम की बेटी के जूते चोरी होने के मामले में शनिवार को जीआरपी ने संदिग्धों से पूछताछ की। इनमें उस कोच में यात्रा कर रही महिला भी शामिल है। उसने जूते ले जाने की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन
Bareilly GRP interrogated the woman who stole shoes of DRM daughter in Train
थान जीआरपी बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ मेल से पूर्व तटीय (ईस्ट कॉस्ट) रेलवे जोन के संबलपुर मंडल के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी के जूते चोरी होने के मामले में शनिवार को जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिला यात्री से पूछताछ की। महिला डीआरएम की बेटी के कोच में ही सवार थी। पूछताछ में महिला ने गलती से जूते पहनने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


डीआरएम की बेटी मानवी सिंह के जूते तीन जनवरी को लखनऊ मेल से उस समय चोरी हो गए थे, जब वह दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। संबलपुर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बरेली ट्रांसफर कर दी थी। दरअसल, जिस कोच में मानवी सिंह सवार थीं, उसी में एक महिला भी थी। महिला बरेली जंक्शन पर उतर गई थी। इसी दौरान जूते भी गायब हो गए। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के जरिये जीआरपी ने महिला को ट्रेस कर लिया। शनिवार को महिला से पूछताछ की गई। अब जीआरपी को जूतों की बरामदगी का इंतजार है। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि विवेचना चल रही है। महिला ने गलती से जूते पहनने की बात स्वीकार की है। हालांकि अभी जूते नहीं मिले हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed