फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Girl kidnapped and held hostage in Kathgodam

Bareilly: बाजार घुमाने के बहाने युवती को किया अगवा, उत्तराखंड के काठगोदाम में बंधक बनाया

Mon, 27 Nov 2023 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 12:13 PM IST
सार

बरेली की दिव्यांग युवती को काठगोदाम का युवक अगवा कर ले गया। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bareilly Girl kidnapped and held hostage in Kathgodam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र में रहने वाली युवती से शादी की जिद पर अड़े युवक ने उसे कार से बाजार घुमाने के बहाने अगवा कर लिया। उसे उत्तराखंड में काठगोदाम ले जाकर बंधक बना लिया गया। युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


किला क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी दुकान पर एक साल पहले काठगोदाम निवासी अक्कू और उसकी पत्नी सीमा आए। उनकी छोटी बेटी दिव्यांग है, जो दुकान पर उनका हाथ बंटाती है। ये लोग उसकी शादी अपने बेटे सागर से कराने के लिए कहने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर से जेवर भी ले गई युवती 
महिला ने जाति अलग होने के कारण शादी से मना कर दिया। इसके बाद अक्कू और सीमा दुकान पर अक्सर आकर नजदीकी बढ़ाने लगे और तंत्र-मंत्र करने लगे। कुछ दिन पहले अक्कू, सीमा और उनका बेटा सागर कार से आए और महिला की दिव्यांग बेटी को बाजार घुमाने के बहाने साथ ले गए। उसके बाद बेटी नहीं लौटी। बाद में पता लगा कि वह घर में रखे जेवर भी ले गई है।

अगले दिन महिला काठगोदाम पहुंची तो पता लगा कि इन लोगों ने उनकी बेटी को घर में बंधक बना लिया है। जेवर मांगने पर महिला को धमकी देकर भगा दिया गया। महिला का आरोप है कि आरोपी भोलीभाली लड़कियों को फंसाकर उनसे देह व्यापार कराते हैं। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed