फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly gandhi udyan shahjahanpur couple poisoning nainital marriage

क्यों किया ऐसा?: नैनीताल में शादी, बरेली पहुंचकर प्रेमी युगल ने खाया जहर; लड़की नाबालिग, दोनों की हालत गंभीर

Mon, 26 Oct 2026 11:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 11:02 PM IST
सार

दोनों एक ही समुदाय की अलग-अलग जातियों से जुड़े हैं। शाम करीब पौने सात बजे गांधी उद्यान में सैर को आए लोगों का ध्यान अचेत अवस्था में पड़े तड़प रहे लड़का व लड़की की ओर गया। उन्हें इनका हाल कुछ अजीब लगा तो पार्क के गार्ड को सूचना दी। तब गार्ड ने पुलिस बुलाई। 
 

विज्ञापन
bareilly gandhi udyan shahjahanpur couple poisoning nainital marriage
अस्पताल में भर्ती प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर जिले के प्रेमी युगल ने शहर के गांधी उद्यान पार्क में बैठकर जहर खा लिया। इनकी हालत बिगड़ी तो यहां मौजूद लोगों का ध्यान गया। पुलिस ने निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया, यहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों अलग जाति के
प्राथमिक जांच में इनके तिलहर से नैनीताल जाकर प्रेम विवाह करने का जिक्र है। दोनों एक ही समुदाय की अलग-अलग जातियों से जुड़े हैं। शाम करीब पौने सात बजे गांधी उद्यान में सैर को आए लोगों का ध्यान अचेत अवस्था में पड़े तड़प रहे लड़का व लड़की की ओर गया। उन्हें इनका हाल कुछ अजीब लगा तो पार्क के गार्ड को सूचना दी। तब गार्ड ने पुलिस बुलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आईसीयू में भर्ती
कोतवाल राजीव कुमार पुलिस की मदद से तत्काल दोनों को पड़ोस के निजी अस्पताल ले गए। दोनों की हालत लगातार बिगड़ रही थी। दोनों को आईसीयू में भर्ती करा दिया गया। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि इनके पास मौजूद मोबाइल फोन व अन्य चीजों से जानकारी की गई तो पता लगा है कि दोनों शाहजहांपुर के तिलहर के निवासी हैं। 

विज्ञापन

लड़की है नाबालिग
लड़की की उम्र साढ़े सत्रह साल है। दोनों हाल ही में अपने घरों से चले गए थे। दो दिन पहले लड़की के अपहरण की रिपोर्ट तिलहर थाने में लिखी गई थी। जानकारी मिली है कि दोनों सीधे नैनीताल चले गए थे। वहां शादी कर ली। वहां से दोनों ने बरेली में आकर जहर (सल्फास) खाया है। 

लड़का है उच्च जाति का 
पुलिस के मुताबिक लड़का उच्च जाति का है और लड़की अनुसूचित वर्ग से जुड़ी है। बरेली पुलिस ने शाहजहांपुर व तिलहर पुलिस के अधिकारियों को सूचना दे दी है। दोनों के परिवारों को भी घटना के बारे में बताया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक लड़के की हालत ज्यादा चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed