फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly firing case accused came out on bail in Bareilly

बरेली गोलीकांड: गैंगस्टर और रासुका की तैयारी करती रही पुलिस, जमानत पर बाहर आ गए आरोपी

Sat, 19 Oct 2024 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 11:48 AM IST
सार

बरेली गोलीकांड में मुख्य आरोपी राजीव राना और आदित्य उपाध्याय हाईकोर्ट से जमानत ले आए। इधर, पुलिस गैंगस्टर और रासुका लगाने की बात करती रह गई। उधर, दोनों आरोपी जेल से रिहा हो गए।

विज्ञापन
Bareilly firing case accused came out on bail in Bareilly
बरेली गोलीकांड के आरोपी राजीव राना, आदित्य उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 22 जून को पीलीभीत बाइपास पर बेशकीमती प्लॉट को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना और आदित्य उपाध्याय के गुटों के बीच फायरिंग हुई थी। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर लगाने की तैयारी करती रह गई। मुख्य आरोपी राजीव राना व आदित्य उपाध्याय जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। चर्चा यह भी हो रही है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

विज्ञापन


गोलीकांड में से पुलिस ने केपी यादव, धनुष उर्फ गुर्गा, गोला घोसी, ललित सक्सेना और सुभाष लोधी आदि बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सितंबर में 35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मुख्य आरोपी राजीव राना और आदित्य उपाध्याय हाईकोर्ट से जमानत ले आए। 
विज्ञापन


बदायूं में बच्ची से हैवानियत: ईंट से सिर कुचलकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गैंगस्टर और रासुका लगाने की बात करती रह गई, दोनों जेल से रिहा हो गए। इनकी रिहाई से अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल सकती है। अगर पुलिस अब गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई करती है दो आरोपियों की दोबारा गिरफ्तारी करनी होगी।

... तो शहर में बढ़ेंगे अवैध कब्जे
गोलीकांड में शामिल बदमाश भूमाफिया के इशारे पर भूखंडों पर कब्जा करते हैं। इसके बदले भूमाफिया बदमाशों को रकम देते हैं। पीलीभीत बाइपास वाले प्लॉट पर भी बदमाशों को रुपये देकर बुलाया गया था। पुलिस से भी सेटिंग की गई थी। अब गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो शहर में अवैध कब्जे के मामले बढ़ेंगे।

सोशल मीडिया पर दिखाया टशन
जेल से छूटते ही एक पक्ष के लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टशन दिखाना शुरू कर दिया है। एक मुख्य आरोपी के समर्थक ने फेसबुक पर उसका फोटो डालकर लिखा है- किंग इज बैक। वहीं, मुख्य आरोपी ने एक रील बनाकर बादशाह फिल्म का गाना लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी फेसबुक पर धार्मिक पोस्ट डालकर विरोधियों पर निशाना साधा है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गोलीकांड के कुछ आरोपियों को जमानत मिलने की सूचना मिली है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अन्य संभावित कार्रवाई भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed